साठी बाजार में सार्वजनिक दावत-ए-इफ्तार, हिंदू-मुस्लिम एकता की दिखी मिसाल
बेतिया : हर साल की भांति इस वर्ष भी बुधवार की शाम साठी बाजार में सार्वजनिक दावत-ए-इफ्तार का भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज के जनप्रतिनिधियों, रोजेदारों एवं आम लोगों ने एक साथ शामिल होकर आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल पेश की।
इस इफ्तार पार्टी में जिला पार्षद कलीम गफ्फार, डॉ. वस्सीउल्ला, डॉ. अहद मोहम्मद, रेहान हाफिज, मोहम्मद आलम खां, दवा व्यवसायी मनिहार आलम, जिला वार्ड संघ के अध्यक्ष दीपक रावत, भाजपा नेता मैनुद्दीन आलम, पूर्व मुखिया सत्येंद्र राव, पप्पू सोनी, धीरज साह, जिउत साह, गुड्डू पटेल, प्रमोद सोनी, मनीष कुमार, प्रिंस कुमार, अंकित ठाकुर सहित सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला पार्षद कलीम गफ्फार ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी हिंदू-मुस्लिम एकता को मजबूत करने के उद्देश्य से इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया है। इफ्तार के बाद सभी रोजेदारों ने देश में शांति, अमन और भाईचारे के लिए दुआ मांगी।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन में गंगा-जमुनी तहजीब की झलक साफ दिखाई दे रही है और आगे भी दोनों समुदायों के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे।
मौके पर थाना परिवार की ओर से पीएसआई समीर कुशवाहा, जमादार रघुनंदन मेहता, वायरलेस ऑपरेटर आदित्य कुमार पांडे, चौकीदार सुरेश राम, होरिल यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
वहीं थानाध्यक्ष राजन कुमार ने क्षेत्रवासियों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई देते हुए ईद को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की और कहा कि पुलिस प्रशासन हर समय जनता की सहायता के लिए तत्पर है।
रिपोर्टर : विनोद कुमार

No Previous Comments found.