गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 90 लीटर नेपाली देसी चुलाई शराब बरामद
बेतिया : अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुरुषोत्तमपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 90 लीटर नेपाली देसी चुलाई शराब बरामद की है। यह कार्रवाई 24 जून 2026 की रात गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के त्रिवेणी केनाल नहर के समीप की गई।
जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त स्थान पर अवैध शराब का भंडारण किया गया है। सूचना मिलते ही पुरुषोत्तमपुर थाना की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। पुलिस की भनक लगते ही शराब कारोबारी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने मौके से 90 लीटर नेपाली देसी चुलाई शराब बरामद कर उसे जब्त कर लिया।
इस मामले में अज्ञात शराब कारोबारी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फरार तस्कर की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुरुषोत्तमपुर थानाध्यक्ष कमलेश भगत ने बताया कि, "शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए थाना क्षेत्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।"
रिपोर्टर : विनोद कुमार
No Previous Comments found.