आदित्य राज को ब्लैक बेल्ट व यूशरा फातिमा को गोल्ड मेडल के साथ ग्रीन बेल्ट में मिला प्रमोशन
बिहार- डॉ. जगन्नाथ मिश्रा कालेज, चंदवारा स्थित एम.पी.एस. इंडोर स्टेडियम में इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन के तात्वाधान मे 42वीं कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता -2026 का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में रास वर्ल्ड की मालीघाट, गोबरसही, सादातपुर समेत विभिन्न शाखाओं से लगभग 200 से ज्यादा कराटे खिलाड़ियो ने भाग लिया। जिसमें की 140 खिलाड़ी उतीर्ण हुए। यह प्रतियोगिता परिक्षा इंडिया जेन डू शिन कराटे फेडरेशन के द्वारा न्यूक्त परिक्षको के कड़ी निगरानी में ली गई। इस कराटे बेल्ट ग्रेडिंग टेस्ट प्रतियोगिता में सफल सभी खिलाड़ियो को “इंडिया ज़ेन डू शिन कराटे फेडरेशन” के चेयरमैन, शिहान ई॰ राहुल श्रीवास्तव के द्वारा बेल्ट बांधकर प्रमोशन दिया गया। इसके साथ ही इस प्रतियोगिता में टॉप करने वाले खिलाड़ी यूसरा फातिमा को गोल्ड मेडल के साथ ग्रीन बेल्ट में प्रमोशन दिया गया, अवरोन को सिल्वर मेडल के साथ ऑरेंज बेल्ट व मोशिना परवीन को ब्रांज मेडल के साथ येल्लो बेल्ट देकर सम्मानित किया गया। इस परीक्षा मे बतौर मुख्य परिक्षक सेंडाई शिल्पी सोनम, सुरज पंडित, उपासना आनंद समेत तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
बेतिया से विनोद कुमार की रिपोर्ट
No Previous Comments found.