कार्य में अनियमितता पर साठी थाने के दारोगा अमरजीत कुमार सस्पेंड।
बेतिया : साठी थाना में पदस्थापित दारोगा अमरजीत कुमार पर DIG हरीकिशोर राय ने बड़ी कार्रवाई की है। कार्य में अनियमितता बरतने के मामले में एसपी ने दारोगा अमरजीत कुमार को निलंबित कर दिया है। DIG हरीकिशोर राय की इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि 165/26 कांड के अनुसंधान के दौरान दारोगा अमरजीत कुमार द्वारा कार्य में अनियमितता बरते जाने का मामला सामने आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस विभाग के स्तर पर इसकी समीक्षा की गई। इसके बाद पुलिस अधीक्षक कुमार गौतम ने मामले में कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर दिया।एसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन और कार्यप्रणाली को लेकर सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है। DIG हरीकिशोर राय ने स्पष्ट कर दिया है कि कांडों के अनुसंधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनियमितता पाए जाने पर संबंधित पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दारोगा अमरजीत कुमार के निलंबन के बाद अब संबंधित कांड के अनुसंधान और उसमें बरती गई कथित अनियमितताओं को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, पूरे मामले में विभागीय आदेश और जांच के विस्तृत बिंदु सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर : विनोद कुमार
No Previous Comments found.