अटल सेंट्रल स्कूल से निकली भव्य तिरंगा यात्रा, सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा

साठी : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बुधवार को अटल सेंट्रल स्कूल परिसर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में SSB DIG हरि प्रकाश, नीरज थापा कमंडेड, डॉ निशिकांत कमंडेड मेडिकल, डिप्टी कमंडेड राज पाल, अमरजीत कुशवाह असिस्टेंट कमंडेड,सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) नरकटियागंज बटालियन के जवानों के साथ अटल सेंट्रल स्कूल के सैकड़ों छात्र-छात्राएं एवं अफरोज अख्तर चेयरमैन,  नितेश शाही प्रधानाध्यापक, पूनम देवी, राजन शर्मा, फैसल सर, आलोक सर, मंटू सर, अबुलैश सर, देवप्रकाश, सुनील सर, सुमंत सर, मृत्युंजय पांडे, शमा मैम, हफ्सा मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं  शामिल हुए। तिरंगा यात्रा में बच्चे हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ रहे थे। यात्रा का माहौल पूरी तरह देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। एसएसबी जवानों की मौजूदगी ने यात्रा की गरिमा और उत्साह को और बढ़ा दिया।

यात्रा अटल सेंट्रल स्कूल से निकलकर सेमरी होते हुए पुनः अटल सेंट्रल स्कूल परिसर पहुंची। इस दौरान रास्ते में लोगों ने तिरंगा यात्रा का स्वागत किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अनुशासन और उत्साह के साथ यात्रा में भाग लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से बताया गया कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना है। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।

रिपोर्टर : विनोद कुमार

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.