साठी पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, देर रात दो NBW वारंटी गिरफ्तार

साठी : न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के निष्पादन को लेकर साठी पुलिस ने गुरुवार की देर रात S-Drive अभियान चलाकर दो वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से फरार चल रहे वारंटियों में हड़कंप मचा है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोतीलाल महतो, पिता रघुनाथ महतो, निवासी दनियाल परसौना तथा अशर्फी बिंद, पिता सुकी बिंद, निवासी धोबनी परसौना, वीरता टोला, थाना साठी, जिला पश्चिमी चंपारण के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था। पुलिस टीम ने गुरुवार की देर रात संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंटों के निष्पादन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा, “दोनों के खिलाफ NBW जारी था। पुलिस टीम ने रात में दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी और जो लोग फरार चल रहे हैं, उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।”
साठी पुलिस की इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में फरार चल रहे अन्य वारंटियों के बीच भी हड़कंप की स्थिति है।

रिपोर्टर : विनोद कुमार 

 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.