शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लाखों रुपए खर्च कर पुलिस ग्राउंड के पास लगाए गए ओपन जिम उपकरण

बैतूल : शरीर को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से लाखों रुपए खर्च कर पुलिस ग्राउंड के पास लगाए गए ओपन जिम उपकरण आज अपनी बदहाली पर आँसू बहा रहे हैं। नियमित मेंटेनेंस नहीं होने के कारण कई उपकरण टूट-फूट का शिकार हो चुके हैं, जिससे सुबह व्यायाम करने आने वाले नागरिकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ उपकरण पूरी तरह खराब हो चुके हैं, तो कुछ इस कदर जर्जर हालत में हैं कि उनका उपयोग करना दुर्घटना को न्योता देना है। परिणामस्वरूप स्वास्थ्य के लिए लगाए गए ये उपकरण अब केवल शो-पीस बनकर रह गए हैं।
सबसे चिंताजनक बात यह है कि इस ओर न तो संबंधित विभाग का ध्यान है और न ही जिम्मेदार अधिकारी सुध लेने को तैयार दिखाई दे रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत और नियमित देखरेख की जाती, तो लाखों की सार्वजनिक संपत्ति इस हालत में नहीं पहुँचती।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इन उपकरणों की मरम्मत कराई जाए, नियमित मेंटेनेंस की व्यवस्था की जाए और दोषियों की जिम्मेदारी तय की जाए, ताकि आमजन फिर से सुरक्षित रूप से व्यायाम कर सकें और सरकारी धन का सही उपयोग हो सके।

रिपोर्टर : संदीप वाईकर 

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.