श्रमजीवी पत्रकार संघ में जिलाअध्यक्ष पद पर रंजीत सिंहको जिला अध्यक्ष, गुणवंत सिंह चड्ढा महासचिव नियुक्त होने पर आमला पत्रकार संघ ने दी बधाई

बैतूल : श्रमजीवी पत्रकार संघ की जिला इकाई में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। संगठन द्वारा रंजीत सिंह को जिला अध्यक्ष एवं गुणवंत सिंह चड्ढा जी को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है।

रंजीत सिंह के जिला अध्यक्ष बनने पर जिलेभर के पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल है। पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता और श्रमजीवी पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए उनके अनुभव और नेतृत्व को संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
वहीं गुणवंत सिंह चड्ढा जी के महामंत्री बनने पर भी पत्रकार साथियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता और कार्यकुशलता से संघ को नई दिशा और गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पत्रकार साथियों, सामाजिक संगठनों एवं गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया का आभार व्यक्त किया है आशा व्यक्त की है कि उनके नेतृत्व में श्रमजीवी पत्रकार संघ और अधिक सशक्त होकर पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करेगा 
आमला पत्रकार संघ ने गुणवंत सिंह चड्ढा जी को बधाई दी है 
जिसमें नितिन देशमुख दिलीप पाल राजेश सुरे अनिल सोनपुरे राकेश धामोडे जितेंद्र शर्मा रोहित दुबेअंकित सूर्यवंशी हरीश गोहे बबलू निरापुरे जयंत गोहे संतोष राठौर  मुकेश रूखमंगत आसिफ लांघा अजय बचले महेश प्रजापति कमलेश माकोड़े संदीप वाईकर  राहुल चौहान नितिन खातरकर पंकज अग्रवालआदि पत्रकारगणों ने बधाई दी है

रिपोर्टर : संदीप वाईकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.