रिखड़ी पंचायत में अवैध खनन का खेल, ग्राम पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी को ही - नहीं है जानकारी

बैतूल : जनपद पंचायत आमला क्षेत्र की ग्राम पंचायत रिखड़ी में इन दिनों अवैध खनन को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में मुरूम का अवैध उत्खनन खुलेआम किया जा रहा है, लेकिन पंचायत को इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार देर रात और सुबह के समय ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से खनिज सामग्री का परिवहन किया जा रहा है। इससे शासन को राजस्व की हानि होने के साथ-साथ गांव की सड़कों की हालत भी बिगड़ रही है। भारी वाहनों की आवाजाही से आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि पंचायत को इसकी जानकारी नहीं है तो यह प्रशासनिक लापरवाही है, और यदि जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही है तो यह और भी गंभीर विषय है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए। इनका कहना है "मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।" - सरपंच, ग्राम पंचायत रिखड़ी, "यदि अवैध खनन हो रहा है तो जांच की जायगी

रिपोर्टर : संदीप वाईकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.