राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी बोरदेही को सौंपा युवा कांग्रेस ने ज्ञापन

बेतुल - भारतीय युवा  कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब पर दर्ज एफआईआर और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज बोरदेही में प्रदर्शन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया  कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में राष्ट्रपति, भारत सरकार एवं थाना प्रभारी बोरदेही के नाम ज्ञापन सौंपा।और अमित शाह का पुतला दहन किया जा रहा था पुतला दहन  करते समय  बोरदेही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से खींचातानी और युवाओं के द्वारा पुतले में आग लगा दी गई आग बुझाते हुए बोरदेही पुलिस में पुतले को अपने कब्जे में लिया जिससे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता क्रोधित होकर भाजपा जनप्रतिनिधियों के मुरादाबाद के नारे लगाने लगे बोरदेही थाने पहुंचकर  थाना प्रभारी बोरदेही को ज्ञापन सोपा गया कांग्रेसियों के द्वारा ज्ञापन में कहा गया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पर पूर्व में दर्ज की गई एफआईआर को तत्काल वापस लिया जाए तथा उन्हें तुरंत रिहा किया जाने की बात कही । युवा कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई राजनीतिक द्वेष की भावना से प्रेरित है और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है, जिसे संगठन किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगा।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कार्रवाई कर एफआईआर निरस्त नहीं की गई और रिहाई सुनिश्चित नहीं हुई, तो युवा कांग्रेस उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा की अपील की। इस दौरान युवा कांग्रेस  ब्लॉक अध्यक्ष मोंटी जैन, युवा उपाध्यक्ष प्रदुम साहू,मोहसीन खान, सीनियर ब्लॉक अध्यक्ष महेश यादव,सनी मंडल,जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे,मनीष नागले,मोंटी सोनी,हिमांशु साहू,अभय जैन,दिलीप पंडोल,सतीश वरवड़े,अक्षय मंडल,आशीष पंडोल, राहुल मालनपुर,श्याम यदुवंशी एवं भोलाराम पुंडे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 संवाददाता - संदीप वाईकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.