तहसीलदार रिचा कौरव की उत्कृष्ट कार्यशैली से प्रभावित किसान रास्ता विवाद से लेकर शासकीय भूमि संरक्षण तक, सक्रिय तहसीलदार जहां शिकायत, वहीं समाधान:बोरदेही में तेज हुई प्रशासनिक कार्रवाई

बैतूल :  बोरदेही क्षेत्र में इन दिनों प्रशासनिक सक्रियता की नई पहचान बनती जा रही हैं तहसीलदार रिचा कौरव की संवेदनशील और त्वरित कार्यशैली से किसान वर्ग खासा प्रभावित नजर आ रहा है। रास्ता विवाद जैसे वर्षों पुराने जटिल मामलों से लेकर शासकीय भूमि के संरक्षण तक, उन्होंने मौके पर पहुंचकर जिस तरह समाधान आधारित कार्रवाई सुनिश्चित की है, उससे आमजन में प्रशासन के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है। शिकायत मिलते ही तत्काल संज्ञान लेने की उनकी कार्यप्रणाली ने बोरदेही में राजस्व अमले को भी सक्रिय किया है, जिसके परिणामस्वरूप क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण और भूमि विवादों पर प्रशासनिक शिकंजा तेजी से कसता दिखाई दे रहा है।उल्लेखनीय है कि आमला-बोरदेही क्षेत्र में शासकीय जमीन पर हो रही अवैध प्लाटिंग के खिलाफ तहसीलदार रिचा कौरव ने सख्त रुख अपनाते हुए ग्राम हरनिया में तत्काल कार्रवाई की। प्रशासन की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया और अतिक्रमण के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। 

- रास्ता विवाद में मौके पर पहुंचकर निराकरण
कई स्थानों पर रास्ता विवाद की शिकायतें मिलने पर तहसीलदार रिचा कौरव स्वयं मौके पर पहुंचीं और संबंधित पक्षों से चर्चा कर समाधान कराया। मौके पर मौजूद रहकर विवादों का निराकरण करने की कार्यशैली से स्थानीय नागरिकों में विश्वास बढ़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रशासन का इस तरह सीधे पहुंचना लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान में कारगर साबित हो रहा है।
अतिक्रमण पर कार्रवाई और विवादों के त्वरित निराकरण के कारण किसान एवं क्षेत्र के लोग प्रभावित हैं और प्रशासनिक सक्रियता की सराहना कर रहे हैं।
- नरसिंहपुर से बैतूल तक प्रशासनिक अनुभव
तहसीलदार रिचा कौरव ने 26 जून 2019 से जुलाई 2023 तक जिला नरसिंहपुर में सेवाएं दीं। इसके बाद 13 अगस्त 2023 से दिसंबर 2025 तक तहसील बैतूल बाजार में पदस्थ रहीं। 9 दिसंबर 2024 से 24 अक्टूबर 2025 तक तहसील आमला में कार्य करते हुए राजस्व मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। 25 अक्टूबर 2025 से वर्तमान तक वे तहसील बोरदेही में पदस्थ हैं।
- उत्कृष्ट कार्यकाल से मजबूत हो रहा प्रशासनिक भरोसा
लगातार कार्रवाई, मौके पर उपस्थिति और त्वरित निर्णयों के कारण तहसीलदार रिचा कौरव का कार्यकाल क्षेत्र में प्रभावी माना जा रहा है। अतिक्रमण के खिलाफ सख्ती और विवादों के समाधान की कार्यशैली से प्रशासनिक व्यवस्था पर जनता का भरोसा मजबूत हुआ है। क्षेत्र में उनका कार्यकाल शानदार बताया जा रहा है और इसे राजस्व प्रशासन की सक्रियता के रूप में देखा जा रहा है।

रिपोर्टर : संदीप वाईकर बैतूल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.