आमला के सुप्रसिद्ध भजन गायक सुमित महतकर देंगे राजस्थान के खाटु में भजनो की प्रस्तुति
आमला : आमला नगर के विख्यात गायक खाटूश्याम जी के भजनो को गाकर एक अपनी अलग पहचान बनाने और श्यामप्रेमीयो के दिलो में राज करने वाले भजन गायक सुमित महतकर पहली बार बाबा के धाम खाटूश्याम जी राजस्थान में अपनी मधुर आवाज में बाबा के भजनों को प्रस्तुत करेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 22 मॉर्च को खाटूश्यामजी में स्थित श्याम की छावनी धर्मशाला में बाबा का किर्तन होगा किर्तन में भजन गायक सुमित महतकर की पूरी संगीत टीम साथ होगी साथ ही मुलताई ,आमला नगर के तमाम श्यामप्रेमीयो का जत्था होगा जिसमें करीब 70 से 80 लोग मुलताई से होंगे जो कि रींगस से पैदल निशान लेकर चलेंगे और बाबा को निशान भेंट करेंगे । इस आयोजन के मुख्य मुलताई निवासी नरेंद्र गोस्वामी के साथ सभी इष्ट मित्र साथ होंगे ।
रिपोर्टर : संदीप वाइकर
No Previous Comments found.