आमला के भजन गायक सुमित महतकर ने दी खाटूश्यामजी में भजनो की प्रस्तुति
आमला : आमला नगर के विख्यात गायक खाटूश्याम जी के भजनो को गाकर एक अपनी अलग पहचान बनाने और श्यामप्रेमीयो के दिलो में राज करने वाले भजन गायक सुमित महतकर ने पहली बार बाबा के धाम में भजनो को गाकर हाजरी लगाई साथ ही राजस्थान के खाटु में बाबा के दर्शन को पधारें हरियाणा ,पंजाब,दिल्ली,महाराष्ट्र, और अन्य राज्यो से सभी श्यामप्रेमियो ने श्याम की चौखानी धर्मशाला में बाबा के भजनो का भरपूर आनंद लिया और मुलताई आमला से भी बड़ी संख्या में श्यामप्रेमी भी बाबा के भजनो में जमकर थिरकते हुए नजर आए मिली जानकारी के अनुसार भजन गायक सुमित महतकर द्वारा उनकी पुरी टीम के साथ किर्तन के शुरू होने के पूर्व में बाबा के मंदिर पहुँचकर उनके दर्शन किए तथा सभी के लिए मंगल कामना की किर्तन में अन्य राज्यों से आए श्यामप्रेमियो ने भजन गायक सुमित महतकर को पुनः खाटूश्याम जी एवम चुलकाना धाम ,सिलीगुड़ी,लखनऊ यूपी जैसे तमाम नगरों में बाबा का किर्तन करने को कहा बहुत जल्द ही महानगरों में भी गायक सुमित महतकर द्वारा किर्तन किये जायेंगे
रिपोर्टर : संदीप वाईकर

No Previous Comments found.