महिला एवम् बाल विकास विभाग के द्वारा एजुकेशन सेरेमनी मनाया गया

बेतुल :  विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम.... महिला एवम् बाल विकास परियोजना आमला अंतर्गत जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री गौतम अधिकारी के मार्गदर्शन में आज विद्यारंभ संस्कार कार्यक्रम प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्रों में किया गया, जिसमें सेक्टर पर्यवेक्षकों  सहयोग से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों को विद्यारंभ प्रमाण पत्र गृह भेंट कर सम्मान दिया जाकर विद्यालय प्रवेश हेतु प्रेरित किया गया,महिला एवम् बाल विकास विभाग के द्वारा एजुकेशन सेरेमनी मनाया गया जिसमें शिक्षा के महत्व को बताया गया, माता पिता के साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवम् पर्यवेक्षक के द्वारा शिक्षा के प्रति रुझान का जिक्र किया गया कि अपने बच्चों को नियमित विद्यालय भेजे और विद्यालय से घर आने उपरांत अपने घर में भी बच्चों को पढ़ाने बैठाए, मोबाइल फोन से अपने बच्चों को दूर रखें, और परम्परागत खेल कूद को आगे बढ़ाएं। आंगनवाड़ी केंद्रों में शाला पूर्व अनौपचारिक शिक्षा हेतु 3 वर्ष से 6 वर्ष के बच्चों में से जो बच्चे विद्यालय में प्रवेश हेतु पात्रता रख रहे हैं उन्हें जनप्रतिनिधियों , समाज सेवियों के कर कमलों से प्रमाण पत्र वितरण किए। साथ ही अभिवावकों को 3 वर्ष से 5 वर्ष के बच्चों को आंगनवाड़ी में प्रवेश हेतु आग्रह किया गया कि आंगनवाड़ी आएं, खेलें कूदे, शिक्षा पाएं।

रिपोर्टर : दिलीप 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.