वित्तीय अनियमितता के प्रकरणों में सात ग्राम पंचायतों की जिला पंचायत सीईओ ने एक-एक कर की सुनवाई

कटनी  :  बुधवार को वित्तीय अनियमितता एवं आर्थिक गड़बड़ियों के प्रकरणों में जिला पंचायत की सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 89 के तहत सात ग्राम पंचायतों की एक-एक कर सुनवाई की। सुनवाई के दौरान जनपद पंचायत कटनी की ग्राम पंचायत हीरापुर कोड़ियां, जनपद पंचायत बड़वारा की ग्राम पंचायत बनगवा एवं जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की सनकुई, खमतरा, इमलिया, लालपुर और बरही ग्राम पंचायतों के तत्कालीन सरपंच, सचिव, ग्राम रोजगार सहायक,उपयंत्री एवं कार्यरत सरपंच, सचिव,ग्राम रोजगार सहायक और उपयंत्री आदि मौजूद रहे। जिला पंचायत की सीईओ सुश्री कौर ने ग्राम पंचायतों के पक्ष को अत्यंत धैर्यपूर्वक सुनते हुए प्रस्तुत दस्तावेजों एवं प्राप्त प्रतिवाद का मनन पूर्वक,गहन और सूक्ष्म रूप से अध्ययन किया। ग्राम पंचायतों की सुनवाई और अभिलेखों के परिशीलन के दौरान रीडर शाखा के प्रभारी अधिकारी पंकज नामदेव मौजूद रहे।

रिपोर्टर : सुमित जायसवाल 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.