जरूरत पड़ने पर अपने व्यय पर निजी टैंकरों से समस्त 18 वार्ड में निशुल्क जलदान करेंगे
बेतुल - आमला वार्ड क्रमांक 9 भगत सिंह बस स्टैंड के अंतर्गत आने वाला क्षेत्र बढ़ाईचाल जो कि नगर के अंतिम छोर पर है इस क्षेत्र में पानी की बहुत अधिक समस्या बनी रहती है वार्ड वासियों द्वारा इस क्षेत्र की पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर को पानी की समस्या बताने पर पार्षद द्वारा नगर पालिका अधिकारी एवं नगर पालिका अध्यक्ष नितिन गाडरे से बडाईचाल क्षेत्र में टैंकर से पानी बटवाने की मांग की गई जिस पर नगर पालिका जल शाखा प्रभारी अरुण पवार द्वारा उस क्षेत्र में आवश्यकता अनुसार पानी बांटने का आश्वासन पार्षद को दिया गया और बडाई चाल क्षेत्र में नगर पालिका के टैंकरों से पानी बांटने का कार्य कर्मचारी द्वारा प्रारंभ किया है पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताएं कि बडाईचाल क्षेत्र के बोर से नगर पालिका के कुएं में पानी जाता है लेकिन इस क्षेत्र में ही पानी की सबसे अधिक समस्या रह वासियों को होती है जिसका निराकरण बहुत जल्दी किया जाएगा पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बताई कि जरूरत पड़ने पर हम प्रतिवर्ष अनुसार अपने व्यय पर निजी टैंकरो से नगर के समस्त 18 वार्ड में जलदान करेंगे.
रिपोर्टर - दिलीप चौकीकर

No Previous Comments found.