राजस्व अभिलेख की नकल न मिलने से न्याय में हो रही है देरी

 बैतूल : 180 गांव का तहसील मुख्यालय राजस्व अभिलेख के बैतूल मुख्यालय से वापस ना लौटने के कारण न्याय में देरी हो रही है जिसकी मुख्य वजह यह कि राजस्व अभिलेख स्कैनिंग के लिए बैतूल जिला मुख्यालय पर गया है लगभग छह माह बीत जाने के बाद भी अभी तक राजस्व अभिलेख स्कैन होकर वापस नहीं आया है जिससे बंटवारे नामांतरण रिकॉर्ड दुरुस्ती  सहित अन्य राजस्व मामले प्रभावित हो रहै है।

जरूरी नकल नहीं मिल रही
वकील शिवम उपाध्याय ने बताया कि सिविल न्यायालय में भूमि संबंधित  स्वत्व एवं आधिपत्य खानदानी भूमि प्रमाणित करने के लिए पुरानी राजस्व नकले आवश्यक होती है लगातार प्रयास करने के बाद भी नकल नहीं मिल पा रही है आर्थिक बोझ पड़ता है तथा नकल बहुत मुश्किल से मिल पाती है जिस वजह से सिविल न्यायालय में मामले प्रभावित हो रहे हैं। 
आधुनिक तकनीक से लैस हो रिकार्ड रूम

रिकार्ड रूम सुव्यवस्थित नहीं है। पुराने चुनाव संबंधित दस्तावेज व अन्य फर्नीचर रिकॉर्ड रूम में होने के कारण तथा आधुनिक सुविधा नहीं होने के कारण रिकॉर्ड का संधारण करने में तथा उन्हें रखने में असुविधा होती है बैंक के वकील मधुकर महाजन ने बताया कि भूमि संबंधित सर्च रिपोर्ट व अन्य आवश्यक दस्तावेज कि नकल प्राप्त करने के लिए वकील पक्षकार और आम जनता परेशान होती रहती है बदलते परिवेश में आधुनिक तकनीक का उपयोग कर पुरानी नकल लोक सेवा के माध्यम से प्रदान की जानी चाहिए वकील विपिन बरडे रोशन बेले का कहना है कि अन्य प्रदेशों की तुलना में मध्य प्रदेश में पुरानी नकल मिलना बहुत कठिन कार्य है आमला तहसील का पुराना रिकॉर्ड जिला मुख्यालय पर होने के कारण आम जनता परेशान होती है जबकि रिकॉर्ड रूम को बड़ा करके आमला तहसील का रिकॉर्ड आमला तहसील में ही आधुनिक तकनीक के माध्यम से सुव्यवस्थित किया जाना चाहिए।
मोरखा  क्षेत्र के वकील शैलेंद्र सिंह रघुवंशी राजेश अमरोही भीमराव उपराले  मनोज दीवाने का कहना है कि  खेड़ली बाजार मोरखा नरेरा जमदेही छिपन्या पिपरया सहित अन्य आदिवासी अंचल के आम जन को नकल निकालने के लिए बैतूल ही जाना पड़ता है जिससे उन पर अनावश्यक आर्थिक बोझ बढ़ता है।
राजस्व विभाग के कर्मचारी एवं पटवारी भी रिकॉर्ड वापस न आने से परेशान है दबी जुबान में  वे भी कहते हैं कि यदि रिकॉर्ड दुरुस्त करना है या किसी संबंधित मामले में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करना है तो बिना रिकॉर्ड देखे जांच प्रतिवेदन करना प्रस्तुत करना बहुत मुश्किल काम होता है वकील दिलीप सोनी विजय मालवीय ने बताया की रजिस्ट्री करने के लिए नकल की आवश्यकता होती है नकल न मिलने के कारण पंजीयन नहीं हो पाते हैं जिससे राजस्व का भी नुकसान होता हैइस वजह से न्यायालय में प्रतिवेदन पेश न करने पर उन्हें परेशानी भी होती है अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष रविशंकर पटवारी वकील पूजा मालवीय शबाना खान का कहना है कि इस संबंध में वे शीघ्र  ही कलेक्टर बैतूल से मिलकर रिकार्ड रूम के समस्या का हल अभिलेख शीघ्र वपास बुलाने समस्या के निदान की मांग करेंगे।

रिपोर्टर : संदीप वाईकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.