शासन ने बाजार नीलामी पर रोक लगाई तो ठेका क्यों पार्षद कुमारी खुशबू अतुलकर
आमला : सम्मेलन के पूर्व वार्ड क्रमांक 9 भगत सिंह बस स्टैंड बडाईचाल बल्लाचाल कि पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने आमला नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर अध्यक्ष श्री नितिन गाडरे को एक पत्र सौंपा जिसमें पार्षद ने लिखा कि बैठक एजेंट में प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रस्ताव क्रमांक 1 एवं प्रस्ताव क्रमांक 2 पर शनिचरा बाजार एवं बुधवार बाजार का ठेका नीलामी और बाजार टिकट दर बढ़ाने पर विचार किया जाना है पार्षद ने लिखा है कि मध्य प्रदेश शासन द्वारा बाजार ठेका नीलामी पर प्रतिबंध लगाया गया है तो हम बाजार नीलामी कैसे कर सकते हैं बड़े व्यापारियों के साथ दूर-दूर से छोटे-छोटे बच्चे बुजुर्ग महिलाएं पुरुष आदिवासी महिलाएं पुरुष किसान भाई बहन थोड़ी-थोड़ी सब्जी भाजी लेकर बाजार में बेचने आते हैं उन लोगों के पास इतनी सामग्री नहीं रहती है जितनी ठेकेदार उनसे पैसे वसूल कर लेते हैं आगे पार्षद ने लिखी की पहले नगर पालिका को व्यापारी एवं किसान भाइयों को बाजार में मूलभूत सुविधा प्रदान करनी चाहिए जैसे शेड निर्माण पीने के पानी की व्यवस्था लाइट आदि व्यवस्था करने के बाद बाजार टिकट दर बढ़ने पर विचार किया जाना चाहिए इसी के साथ परिषद के सम्मेलन में पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर द्वारा परिषद के प्रोसेडिंग रजिस्टर पर प्रस्ताव क्रमांक 1 एवं 2 पर अपनी लिखित आपत्ति दर्ज कराई है पार्षद ने बताया कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से व्यापारी एवं किसान भाइयों बहनों के हित में लड़ाई लड़ने का काम कर रही है फिर नगर में कांग्रेस सरकार होने के बावजूद हम व्यापारी भाइयों किसान भाइयों और आमजन पर महंगाई का बोझ नहीं डाल सकते अगर हम ठेका देंगे तो वह ठेका 18 से 20 लाख में जाएगा उसके बाद ठेकेदार द्वारा अपना पैसा निकालने के लिए टिकट रेट में वृद्धि की जाएगी।
टिकट दर बढ़ाएंगे तो किसान भाई एवं व्यापारी भाई बहन सब्जी भाजी महंगी बेचने पर विवश होंगे
जिसका सीधा असर आमजन पर पड़ेगा। आमजन के हित में मैं इन दोनों प्रस्ताव का पूर्ण रूप से विरोध करती हू व्यापारी भाइयों किसान भाइयों बहनों एवं आम जन पर महंगाई का बोझ ना डालें हमारी नगर कांग्रेस सरकार साथ ही पार्षद ने पत्र में लिखा है कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी नियम अनुसार कार्यवाही करें पार्षद कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने बाजार नीलामी एवं बाजार टिकट दर पर बढ़ोतरी पर आपत्ति दर्ज कराई शीघ्र निर्णय नगर पालिका सीएमओ एवं अध्यक्ष अन्यथा रोड पर आने पर मजबूर होंगे।
संवाददाता : दिलीप चौकीकर
No Previous Comments found.