एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया जारी किए आदेश
बेतुल : आमला के ग्राम पंचायत कुठखेड़ी के ( डोडवानी) गांव में कुछ किसान लोगों ने कई वर्षों से शासकीय भूमि पर कब्जा जमाए थे और शासकीय भूमि पर गन्ना गेहूं सोयाबीन की फसल लगाकर लाखों रुपए कमाए जो शिकायत करने पर नायब तहसीलदार रिचा कौरव ने शिकायत पर शक्ति दिखाते हुए शासकीय भूमि को मुक्त करने का फैसला लिया कुछ लोगों से वसूली जुर्माना करके सरकारी खाते में जमा करवाए और कुछ करवाना भी बाकी है और एक किसान ने तो निजी ट्रांसफार्मर भी लगा लिया है जो उसे भी हटाया जाएगा जिन भी लोगों ने शासकीय भूमि पर कब्जा किया उन्हें भी हटाया जाएगा खास करके खेती करने वालों पर कार्यवाही की जाएगी ताकि पशुओं के लिए चरवाही के लिए पशुओं को इधर-उधर भटकना न पड़े
तहसील आमला अंतर्गत मौजा डोडावानी स्थित भूमि खसरा नंबर 180, 181, 184, 346 में अतिक्रमण के संबंध में कार्यवाही की गई। इसमें कुल 15 अतिक्रमणकर्ता विष्णु पिता ढोधू, डोमा पिता साबू, राजकुमार पिता रामकिशन, रामनाथ पिता पिरम, दिनेश पिता रामू, मुन्ना पिता रामू, भीकम पिता अम्मीलाल, जग्गू पिता रामदीन, परमू पिता इंदल, दीनू पिता मचन, लालवती पति ढूंढू, शिवराज पिता कमफू, रामदीन पिता कमफू, माखन पिता इंदल के विरुद्ध जुर्माना आरोपित कर 15000 की राशि वसूली गई। तथा अतिक्रमण कर्ताओं की फसल की नीलामी कर 30000 रुपए की राशि वसूल की गई। उक्त राशि शासन के खाते में जमा की गईं।
शेष अतिक्रमण कर्ताओं के विरुद्ध बची हुई जुर्माना राशि को वसूलने की कार्यवाही लगातार की जा रही है आगे भी सास की शासकीय भूमि पर जिन्होंने भी कब्जा किया उन्हें हटाने का काम किया जाएगा।
रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर

No Previous Comments found.