बम्हनी में गेंहू की फसल में लगी आग फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

खेड़ली बाजार  :  ग्राम बम्हनी में अचानक आग लगने से किसानों की गेहूं की खड़ी फसल जल गई। आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है,आग ने थोड़ी ही देर भयावह रूप ले लिया था। दो किसानों की लगभग 6 से 7 एकड़ की फसल जलकर राख हो चुकी है। मुलताई से फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची जिससे आज पर काबू पाया जा सका। यदि फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंचती तो आग विकराल रूप लेकर अन्य किसानों की फसल को भी नुकसान पहुंचा सकती थी। ग्राम बम्हनी के सज्जन सिंह रघुवंशी ने बताया कि उनकी तथा समीप के ही किसान मोटू साहू के खेत में अचानक आग लगने से लाखों रुपए की फसल जलकर राख हो गई। आसपास काम कर रहे लोगों ने आग बुझाने के काफी प्रयास किए लेकिन दोपहर का समय होने के कारण आग काफी तेज गति से फैल रही थी। तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई फायर ब्रिगेड ने आकर आग पर काबू पाया। उन्होंने आगे बताया कि थाना बोरदेही में इसकी रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है, इसके साथ ही पटवारी मौके पर पहुंच गए थे तथा उन्होंने अपना प्रतिवेदन बनाकर वरिष्ठ कार्यालय को भेज दिया है। किसानों की मांग है कि आग लगने से हुई क्षति की उचित भरपाई की जाए।

रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.