बोरदेही क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई
बैतूल : आमला ब्लाक के अंतर्गत बोरदेही अस्पताल में पदस्थ विभाग के कर्मचारियों की फिलहाल मनमर्जी चल रही है। ज्यादातर कर्मचारी अप डाउन का खेल -खेल रहे हैं चाहे तीस किलोमीटर से हो या साठ किलोमीटर बैतुल से हो चाहे आमला मुलताई से महिला कर्मचारी हों या पुरुष ना तो किसी अधिकारी की सुनते ना जिले के अधिकारी की। कर्मचारियों को तो अपनी ड्यूटी अप डाउन करके टाइम पास करना है। ऐसा ही मामला डंगारिया, चोपना, कलमेशवरा, छिपनिया पिपरिया , इटावा, मोरखा, खेडली बाजार एवं अन्य उप स्वास्थ्य केंद्र, सब सेंटर में पदस्थ सीएचओ हो या बोरदेही अस्पताल के कर्मचारियों का हो अपने मुख्यालय पर सिर्फ सुबह दस बजे से चार बजे तक उपस्थित मिलेंगे इसके बाद ये कर्मचारी अपने घर अप डाउन में लगे हैं । रात में किसी प्रकार की कोई स्वास्थ्य संबंधित घटना हो जाऐ इन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।शासन के सख्त निर्देश है कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं सभी संबंधित कर्मचारीयों को मुख्यालय पर उपस्थित रहना हैं।लेकिन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी इसे अनदेखा करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। ऐसे कर्मचारी सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को मट्टी पलित करके में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। गर्भवती महिलाओ को किसी प्रकार की समस्या या सिकल सेल जैसी गंभीर बिमारियों के बारे में जानकारी नहीं है। कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मुख्यालय पर उपस्थित रहना नहीं चाहते ।सुत्रो से पता चला है कि कोई गंभीर जानकारी विभाग मांगता है तो फोन में अपडेट लेकर अधिकारियों को गुमराह कर जानकारी बता दी जाती है फिर अगले दिन सुधार कर सही जानकारी बताया जाता है।
अधिकारियों की आंंख में धुल झोंक रहे कर्मचारी
जानकारी मे ये भी पता चला है कि कुछ माह पूर्व कलमेशवरा के बोदुड गांव की एक गर्भवती महिला जो कि सिकल सेल से पीड़ित महिला की मृत्यु भी हुई है अब इसे कर्मचारियों की लापरवाही समझे इसी प्रकार एक गर्भवती महिला जो बड़गांव की महिला की भी मृत्यु हुई है ऐसे बहुत से आंकड़े हैं बोरदेही सेक्टर के जो बड़े अधिकारी इस बात से भलीभांति परिचित है फिर भी कर्मचारियों को छुट देने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं आये दिन ऐसी घटनाएं हो रही है फिर भी प्रशासन कर्मचारियों पर सख्ती बरतने के बजाय उन्हें संरक्षण मिल रहा है ऐसे कर्मचारियों को अपने मुल काम के प्रति लापरवाही बरतने पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
बोरदेही के आस पास का क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है
आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने की वजह से स्वास्थ्य विभाग की बहुत सी ऐसी जानकारी जो आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र वासियों को नहीं मिल पा रही है इसका मुल कारण कर्मचारियों का अप डाउन का खेल जो समय पर उपस्थित नही होते बस एक दुसरे के भरोसे एक जगह बैठकर अपडेट लेकर सिर्फ खाना पुर्ति का काम करने में माहिर हैं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीयों अपने मुख्यालय पर प्रति दिन रहने को लेकर जिले के अधिकारीयों का सख्त निर्देश है फिर भी आदेशों की अवेहलना की जा रही है अब देखना ये होगा कि क्या ये कर्मचारी अपने मुख्यालय पर उपस्थित रहेंगे या नहीं रहने पर इन पर ठोस कार्रवाई होगी कुल मिलाकर स्वास्थ्य विभाग के अप डाउन कर्मचारी आदिवासी बहुमुल्य क्षेत्र के लोगों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है।
इनका कहना है यदि कोई भी कर्मचारी मुख्यालय पर नहीं रहता तो उनके विरुद्ध ठोस कार्रवाई की जाऐगी डाॅ. अशोक नरवरे बीएमओ आमला।
रिपोर्टर : संदीप वाईकर

No Previous Comments found.