"नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा की शिक्षा, स्वच्छता और महिला सशक्तिकरण की पहल, श्रीमती मुमताज शेख"

 बैतूल : "प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं के लिए शालाओ की वर्दी सिलाई का काम एनजीओ और स्व-सहायता समूहों को दिया जाना चाहिए। चुकी प्रदेश सरकार के उक्त निर्णय से ग्रामीण स्तर पर महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा साथ ही आजीविका के नए अवसर निर्माण होंगे, नव निर्माण प्रदेश उपाध्यक्ष श्री अनीस कुरैशी" 

आंगनवाड़ी के छोटे बच्चों के लिए एक समान आरामदायक नई वर्दी के 2 से 4 सेट प्रदेश सरकार द्वारा उपलब्ध कराना चाहिए, ताकि छोटे बच्चे आंगनवाड़ी केंद्रों की ओर आकर्षित होंते हुए नियमित रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों की ओर खींचे चले आएंगे, नवनिर्माण प्रदेश कोषाध्यक्ष श्रीमती रेहाना।

"जरूरतमंद नौनिहालों को वस्त्र भेंट किए गए। यह पहल बच्चों को शिक्षित करने और बेहतर सुविधाएं देने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन का माध्यम भी बन सकती, श्रीमती नागर" 

"पाथाखेड़ा नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था ने ग्रामीण अंचल में आंगनवाड़ी के नौनिहालों को श्रीमती नेहा नागर के सहयोग से नए वस्त्र भेंट किए। जो कि यह पहल बच्चों को शिक्षित करने और बेहतर सुविधाएं देने के साथ ग्रामीण स्तर पर रोजगार सृजन का माध्यम भी प्रदेश सरकार चाहे तों बन सकता है, श्रीमती मुमताज शेख"

"नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा द्वारा वर्दी वितरण से शिक्षा और रोजगार दोनों को बढ़ावा"

"घोड़ाडोंगरी:" विकासखंड घोड़ाडोंगरी के ग्राम पंचायत जामखोदर के ग्राम बेलोंड बालक छात्रावास परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र में नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था पाथाखेड़ा अध्यक्षा एवं समाज सेविका श्रीमती मुमताज शेख ने बताया कि 14 अप्रैल को डॉ बाबासाहब भीमराव अंबेडकर कि जयंती के उपलक्ष्य में एवं सहयोग कर्ता साथी बहन श्रीमती नेहा नागर के जन्म दिन के अवसर पर नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था उपाध्यक्ष श्री अनीस कुरैशी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रेहाना, ग्राम पंचायत जामखोदर कार्यकारी अधिकारी श्री सज्जुलाल कुमरे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाओं व नौनिहालों के गरिमामय उपस्थिति में बहन श्रीमती नेहा नागर का जन्मदिन केक काटकर ग्रामीण व नौनिहालों के बीच मनाया गया। जहां नौनिहालों में गजब की मुस्कान जन्मदिन का केक चखते समय देखना को मिली। चुके नौनिहालों को बर्थ डे केक, बिस्किट पैकेट, ट्राफी, चॉकलेट, नमकीन वितरित करने के पश्चात आंगनवाड़ी में जरूरतमंद नौनिहालों को नए वस्त्र भेंट कर एक नई पहल शुरू की गई। चुके यह पहल बच्चों को शिक्षित करने व बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन का बड़ा माध्यम बन सकती है।
वही श्री अनीस कुरैशी ने बताया प्रदेश सरकार द्वारा स्थानीय महिला स्व-सहायता समूह या एनजीओ के माध्यम से आंगनवाड़ी एवं शालाओं के लिये ड्रेस की सिलाई करवा कर इस तरह के अहसाय छात्रों में वितरण कराया जाना चाहिए। चुके इस तरह के कार्य से गांव और नगर की महिलाओं को सीधा रोजगार मिलेंगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनेंगी। चुकी सरकार सीधे तौर पर स्वयं सहायता समूह या एनजीओ को कार्यादेश दे सकती है, और इस से बच्चों को बेहतर गुणवत्ता वाली ड्रेस मिलेगी और पारदर्शिता के साथ ही सरकार का सबका साथ सबके विकास का नारा भी कारागार साबित होगा। चुके आंगनवाड़ी में बच्चों को 4-4 सेट पोशाक देने का निर्णय सरकार का एक बड़ा कदम हो सकता है, अगर सरकार किसी योजना के माध्यम से धरातल पर उतारे तो, किंतु सरकार की मंशा सिर्फ और सिर्फ स्वयं सहायता समूह बनाकर वोट बैंक बढ़ाने की नजर आ रही हैं। वही श्रीमती नेहा नागर ने बड़े ही हर्ष के साथ नौनिहालों के बीच जन्मदिन मनाया, जिस से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान बिखरी। श्री सज्जुलाल कुमरे ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नवनिर्माण बहुउद्देशीय संस्था की यह मानवीय और स्वावलंबी पहल है, जिसकी मैं समस्त ग्राम वासियों की ओर से सराहना करता हूं। चुके उक्त पहल से बच्चों के चेहरे पर मुस्कान के साथ-साथ गांव में आजीविका के नए रास्ते भी खुल सकते हैं। चुकी 
लोगों का मानना है कि शिक्षा, स्वच्छता और रोजगार को जोड़ने वाला यह कदम क्षेत्र के समग्र विकास में मददगार साबित हो सकता हैं।

रिपोर्टर : संदीप वाईकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.