आर.पी.एफ.आमला की रेल संपत्ति चोरी करने वाले गिरोह पर बड़ी कार्यवाही

आमला : रेलवे टेलीकॉम ऑफिस परिसर से रेलवे के सिग्नल की केबल को अज्ञात चोरों ने चोरी कर लिया था,जिस संबंध में निरीक्षक आरपीएफ आमला ने मामला दर्ज कर केबल चुराने वाले चोरों को पकड़ने के लिए निरीक्षक आमला हरिमोहन निरंजन के मार्गदर्शन में एक टीम उप निरीक्षक शिवरामसिंह के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक अमित गोहे,प्रधान आरक्षक जावेद और आरक्षक विकास कुमार गठित की। उप निरीक्षक शिवरामसिंह ने अपनी टीम के साथ कठिन परिश्रम करते हुए कब्रस्तान मौहल्ला भीमनगर आमला के (1) सेराज खान पिता- मो.शफी उम्र-42 वर्ष ( 2) अरबाज खान पिता- जाकिर खान उम्र- 24 वर्ष (3) सलीम खान पिता-किस्मत खान उम्र-36 वर्ष को गिरफ्तार कर 05 दिन रिमांड लेकर इनके अन्य साथी समीर खान पिता- मो. यूसुप उम्र-24 वर्ष  पता-कब्रस्तान मौहल्ला भीमनगर बोड़खी आमला को पकड़कर उक्त आरोपियों से चोरी की रेल संपत्ति को खरीदने वाले रिसीवर रवि खरे पिता- नंदकिशोर खरे और श्याम झराने को पकड़कर उनके द्वारा खरीदी चोरी की रेल संपत्ति कीमत करीबन 53000 रुपए को बरामद कर चोरी करने वाले 03 आरोपी सेराज खान,अरबाज खान और सलीम खान को भोपाल जेल भेज दिया है।
 मामले की जांच अभी जारी है।

संवाददाता : दिलीप चौकीकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.