कोतवाली पुलिस ने आईपीएल सट्टे पर कसा शिकंजा, एक आरोपी गिरफ्तार

बैतूल :  पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन द्वारा शहर में चल रहे आईपीएल सट्टा संबंधित अपराधों की रोकथाम, आरोपियों की गिरफ्तारी व माल मशरूका बरामदगी हेतु थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए थे।

अति. पुलिस अधीक्षक बैतूल श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक देवकरण डेहरिया के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से वनप्लस कंपनी का मोबाइल, आईपीएल सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक लीड पेन व नगद 3500 रुपये बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
घटना का विवरण:  
दिनांक 30.04.2026 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी पिता शेख गुलाब, उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर को वनप्लस मोबाइल मॉडल नंबर CPH2691 से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम गुजरात टाइटंस के मैच पर 'क्रिकेट गुरु' एप के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा लगाते रंगे हाथ पकड़ा गया।
थाने लाकर मोबाइल का बारीकी से अवलोकन करने पर पाया गया कि आरोपी अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर माह अप्रैल से आईपीएल मैचों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर हार-जीत का खेल खेल रहा था। 

आरोपी के मेमोरेंडम एवं साक्ष्यों के आधार पर शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी एवं उसके साथी पंकज पटेल, पंकू नाई, ललित रघुवंशी व अन्य के विरुद्ध अपराध क्रमांक धारा 4(क) सट्टा एक्ट, 49 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
गिरफ्तार आरोपी:  
शेख सरफराज उर्फ रिंकू शिकारी पिता शेख गुलाब, उम्र 28 साल, निवासी ठाकुर मोहल्ला शाहपुर
जप्त सामान: एक वनप्लस कंपनी का मोबाइल, आईपीएल सट्टे के हिसाब की पर्चियां, एक लीड पेन, नगद 3500 रुपये

सराहनीय कार्य: निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उनि बसंत अहके, प्रआर 64 तरुण पटेल, प्रआर 369 शिव कुमार, आर 56 नितिन चौहान, आर 83 अनिल डेहरिया की भूमिका सराहनीय रही।

रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.