सभी कोटवार साथीगण मध्यप्रदेश आजाद कोटवार कर्मचारी संघ भोपाल

बैतुल : जिला से विनम्र आग्रह है कि  दिनांक 11/06/2026 दिन सोमवार को होने वाली प्रभात पट्टन में "आवाज कोटवार की "  जिला स्तरीय मीटिंग/बैठक में अतिआवश्यक रूप से समय पर उपस्थित होने का कष्ट करें।

आप सब की उपस्थिति में कोटवार हितों पर विस्तार से चर्चा उपरांत आगें की रणनीति तैयार की जाएगी।
इस लिए आप सभी साथियों का आना अतिआवश्यक है।

टीप :- विशेष कर उन कोटवार साथियों से विनम्र आग्रह है जो केवल ग्रुप के माध्यम से या फोन के माध्यम से अपनी टिप्पणी व सुझाव देते हैं और घर में बैठे -बैठे तर्क वितर्क करते हैं। वह आदरणीय उक्त मीटिंग/बैठक में आएं और चर्चा के दौरान अपना सुझाव एवं मार्गदर्शन दें।
अन्यथा की स्थिति में ग्रुप में तर्क वितर्क/टीका टिप्पणी न करें। 

              मध्यप्रदेश कोटवार एक परिवार है और सब की जुम्मेवारी बनती है कि वह अपने अधिकारों की इस जंग में बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
भले ही वह संघ में पदाधिकारी नहीं है परन्तु है तो वह एक कोटवार ऐसे समस्त जागरूक कोटवार साथियों से भी आग्रह है कि आप लोग भी इस प्रभाव पट्टन मे "आवाज कोटवार की " नामक जिला स्तरीय मीटिंग/बैठक में आने का कष्ट करें और अपने सुझाव/मार्गदर्शन दें।

 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.