आमला बैतूल के कलाकार सोनी टीवी पर आज मचाएंगे धमाल

बैतूल : जिले के कलाकार आज राष्ट्रीय स्तर पर बड़े-बड़े चैनलों पर अपनी प्रतिभा का मनोबल बड़ा रहें हैं। सोनी टीवी और सोनी लिव चैनल पर आज बुधवार गृहणियों का गेम शो पर आधारित धारावाहिक ‘तुम हो ना घर की सुपर स्टार’ रात्रि 9 बजे आएगा। शो में आमला निवासी यू ट्युबर प्रणाली पाटिल और रेलकर्मी धीरज पाटिल दिखेंगे। इस शो के एक एपिसोड में चार गृहणियां पूरे भारत से चयनित होती है। मिस्टर एंड मिसेज पाटिल नाम से इनका यूट्युब चैनल हैं और इनके सोशल मीडिया पर 10 लाख फालोअर्स हैं। सोशल मीडिया पर इनके रील्स और ब्लाग्स को देखकर धारावाहिक के प्रबंधन ने प्रणाली और धीरज से संपर्क किया। एपिसोड की शूटिंग शूटिंग मुंबई की गई। शो के दौरान प्रणाली ने प्रख्यात सिंगर नेहा कक्कड़ का एक गीत ‘मिले हो तुम हमको बड़े नसीबों से’ गाया। शो के होस्ट और फिल्म अभिनेता राजीव खंडेलवाल को प्रणाली ने बताया कि वह नेहा कक्कड़ की बहुत बड़ी फैन पर जिस पर शो के दौरान नेहा कक्कड़ से फोन पर बात कराई गई। जहां नेहा कक्कड़ ने कहा कि मैने प्रणाली के वीडियो देखे हैं और खुद की आईडी से शेयर भी किए हैं। उन्होने प्रणाली के गीत को सराहा और खुलकर तारीफ की। प्रणाली पूर्व में इंडियन आइडल और डांस दीवाने में ऑडिशन दिया था। इनके कई वीडियो देश के कई इलेक्ट्रॉनिक चैनल पर प्रसारित किए जा चुके हैं। जिले के कलाप्रेमियों ने उन्हें पाटिल दंपत्ति को बधाई दी है।इनके यूट्यूब चैनल Mr&MrsPatil पर 2 लाख सब्सक्राइबर्स  है, इंस्टाग्राम @Pranalimusic पर 1 लाख पचास हज़ार फॉलोअर्स, और फेसबुक Dheeraj Patil पर 3 लाख फॉलोअर्स है. सारे फॉलोअर्स का दिल से शुक्रिया

 रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.