किसानों और मजदूरों के हक में उतरे आयाज खान, कंपनी के खिलाफ संघर्ष तेज, बड़े आंदोलन के संकेत
बैतूल : मुलताई क्षेत्र स्थित वर्धा डैम से लगी प्राइवेट ब्लूबेरी कंपनी का लगातार विवादों से नाता रहा है वही कंपनी के ऊपर वर्धा डैम से पानी लेने के आरोप लगातार लगते आ रहे हैं और मजदूरों के शोषण की भी बात कई बार सामने आई है ब्लूबेरी कंपनी के ऊपर मजदूरों का ना तो पीएफ कराया गया है और ना ही उन मजदूरों का इंश्योरेंस कराया गया है वही मजदूरों की मजदूरी कम देने का भी कंपनी के एचआर और लेबर कांट्रेक्टर के ऊपर आरोप लग चुके हैं वही इन पूरे मुद्दों को लगातार कुछ राजनीतिक पार्टी एवं कई संगठनों ने शासन प्रशासन के संज्ञान इस पुरे मुद्दे को लेकर आए लेकिन फिर भी शासन प्रशासन द्वारा कंपनी के ऊपर किसी भी प्रकार की कोई भी कार्यवाही नहीं की गई जबकि जनता के सामने मीडिया एवं सोशल मीडिया के माध्यम से सारे सबूत दे दिए गए कि ब्लूबेरी कंपनी वर्धा डैम का पानी किस तरह से ले रही है कितनी बड़ी-बड़ी मोटर लगाकर पानी का इस्तेमाल कर रही है जबकि यहां पानी सिर्फ और सिर्फ किसानों का है किसानों के हक का पानी एक प्राइवेट कंपनी ले रही है यह एक बहुत बड़ा मुद्दा है वही इस पूरे मुद्दे को लेकर अब स्वतंत्र किसान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आयाज खान भी मैदान में उतर चुके हैं आयाज खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से कंपनी के ऊपर बहुत सारे आरोप लगाए हैं और शासन प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया है आयाज खान से जब हमारी बात हुई तो आयाज खान ने कहा कि कंपनी लगातार किसानों का पानी इस्तेमाल कर रही है और मजदूरों का भी शोषण कर रही है जो कि हमारे मुलताई क्षेत्र में नहीं होना चाहिए वही मुलताई क्षेत्र के बड़े-बड़े जनप्रतिनिधि ये सब देखकर भी खामोश है यह एक शोध का विषय है आयाज खान ने बताया कि अब स्वतंत्र किसान पार्टी किसानो और मजदूरों के हक के लिए लड़ाई लड़ेगी और कार्यवाही की मांग करेगी अगर शासन प्रशासन कार्यवाही नहीं करता है तो इन मुद्दों को लेकर उग्र आंदोलन भी स्वतंत्र किसान पार्टी करेगी अब यहां आगे देखने को ही मिल पाएगा कि किसानों और मजदूरों को शासन प्रशासन न्याय दिलाने में कितना कारगर साबित होता है या नहीं?
रिपोर्टर : संदीप वाईकर
No Previous Comments found.