जनहित कि नव सूत्तीय मांगों को लेकर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो करेंगे चक्का जाम
आमला - वार्ड क्रमांक 9 भगत सिंह बस स्टैंड बल्लाचाल बडाईचाल क्षेत्र की पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर ने पत्र के माध्यम से, जनहित की 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अनुविभागी अधिकारी को समस्या हल नहीं होने पर चक्का जाम की दी चेतावनी पार्षद ने पत्र में लिखी की मेरे द्वारा पूर्व में कई बार ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित कार्य करने की मांग की गई है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा कोई भी कार्य नहीं किया गया,अधिकारियों द्वारा सिर्फ टालामटोली की जाती है एक दूसरे की जिम्मेदारी बात कर अपना पल्ला झाडलिया जाता है पार्षद ने 10 दिन के अंदर निम्नलिखित कार्य पूर्ण नहीं होने पर अपने कांग्रेस जनों और क्षेत्र की जनता के साथ मां चंद्रभागा नदी के पुल पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है
पार्षद ने निम्नलिखित जनहित के कार्यों की मांग की है
1 मां चंद्रभागा नदी के दोनों और रेलिंग एवं लाइट व्यवस्था
2 नगर की समस्त आंगनबाड़ियों की कायाकल्प एवं रिपेयरिंग
3 नगर की समस्त टूटी-फूटी गड्ढे युक्त सड़क रिपेयरिंग
4, बस स्टैंड रेल पटरी के पास की सड़क रिपेयर
5 शनिचरा बाजार में स्थित नगर पालिका की 10 दुकानों की नीलामी
6 किसान भाई बहनों को खाद एवं बीज की सुचारु व्यवस्था
7 नगर की सक्रिय गलियों में तीन चक्का ऑटो से गैस वितरण घर पहुंच सेवा
8 आमला में फुटकर व्यापारियों को व्यवस्थित किया जाए, दुकान आवंटित की जाए
बड़े हुए बिजली बिलो में सुधार किया जाए अगर 10 दिन के भीतर निम्न मांगे पूरी नहीं की जाती है तो 16 जुलाई को 12:00 बजे से पार्षद एवं यूथ कांग्रेस जिला महासचिव कुमारी खुशबू विजय अतुलकर अपने साथियों के साथ मां चंद्रभागा नदी के पुल पर चक्का जाम करेंगे और जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी
संवाददाता - दिलीप चौकीकर
No Previous Comments found.