अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की जन्म जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित ग्राम लालावाड़ी में मनाई गई जयंती
बेतुल : अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद तथा लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की जयंती पर ग्राम लालावाड़ी में एक समारोह आयोजित कर देश के दोनों वीर सपूतों की जयंती धूमधाम से मनाई गई। ग्राम में व्यापक स्तर पर पौधे भी लगाए गए। कार्यक्रम अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया गया। सर्वप्रथम चन्द्रशेखर आजाद की प्रतिमा की पूजा-अर्चना कर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद प्रमुख वक्ताओं ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। देश की आजादी के लिए जीए और शहीद हुए आजाद कार्यक्रम के मुख्य जितेंद्र शर्मा विशेष अतिथि श्रीकृष्ण लीला फाउंडेशन के अधिवक्ता राजेन्द्र उपाध्याय ने कहा कि अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद जी पूरी तरह से देश की आजादी के लिए जीए और शहीद हो गए। वहीं ग्राम पंचायत लालावाड़ी के सरपंच प्रतिनिधि रविन्द्र धोटे ने कहा कि चन्द्रशेखर आजाद जी देश के बड़े क्रांतिकारियों में से एक थे। हम बड़े सौभाग्यशाली हैं कि हमारे ग्राम में चन्द्रशेखर आजाद जी की प्रतिमा स्थापित है। आज क्रांतिकारी लोकमान्य बालगंगाधर तिलक की भी जयंती थी। कार्यक्रम में उनके बलिदान को भी याद किया गया।
पौधे लगाकर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प
दोनों क्रांतिकारियों की जयंती पर ग्राम लालावाड़ी में ग्रामीणों ने पौधे लगाकर उन्हें पालने का संकल्प भी लिया।
ग्रामीणों ने कहा चंद्रशेखर आजाद और सुभाषचंद्र बोस के प्रतिमा स्थल को बनाया जाए सुंदर
ग्राम पंचायत लालवाड़ी एवं जनपद पंचायत आमला से मांग की गई है कि इन महान नेताओं के प्रतिमा स्थल को सुंदर आकर्षक और बगीचा लगाकर सुरक्षित किया जाए प्रशासन की इन प्रतिमा स्थल के प्रति अनदेखी से स्थानीय ग्रामीण बहुत नाराज दिखे उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों के प्रति इस प्रकार का उपेक्षित व्यवहार महान स्वतंत्रता सेनानी के प्रति जिम्मेदारी से बचने का संकेत है
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपँच नीतू रविन्द्र धोटे सदाराम झरबड़े, रवि खातरकर, किशन वागद्रे, रामनाथ डोंगरे, पंकज मोड़क, गोविंदा, भीमराव पाटनकर, रामप्रसाद मोड़क सुखदेव गावंडे,बलिराम भूमरकर,राजेश खातरकर,किशनराव वागद्रे,गणेश देशमुख, काम्या खातरकर, मनमुन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्टर : दिलीप चौकीकर
No Previous Comments found.