कारगिल विजय दिवस पर ग्राम अंधारियाँ के शहीद स्मारक पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि
आमला : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत अंधारियाँ द्वारा शहीद स्मारक स्थल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कारगिल युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत माता के अमर वीर सपूतों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके अदम्य साहस, शौर्य और राष्ट्रसेवा को भावपूर्ण नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान वीर शहीदों की पावन स्मृति में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया गया।
कार्यक्रम में भूतपूर्व सैनिक संघ, तहसील आमला के श्री ताम्रध्वज चौहान, श्री शिवकांत नरवरे, श्री डी.एल. सूर्यवंशी, श्री मिश्रीलाल नरवरे, श्री मधु रहड़वे, श्री चंद्रकिशोर चौहान, श्री बामने, श्री सुनील सिमैया, श्री मनोज डढोरे, श्री देवेंद्र नरवरे, श्री देवमन गढ़ेकर, श्री मगन डढोरे, श्री मनोहर बनखेड़े एवं श्री राजू सावनेर सहित अनेक पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मध्यप्रदेश जनअभियान परिषद, विकासखंड आमला तथा नवांकुर संस्था अभिनव समाज कल्याण संगठन के प्रतिनिधियों ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री अरविंद माथकर, श्री नरेंद्र प्रसाद सोनी, भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री नरेंद्र गढ़ेकर, श्री अनिल सोनारे, श्री जगदीश राठौर, परामर्शदाता श्री घनीराम गढ़ेकर, श्री प्रमोद सोनारे, श्री कार्तिकराम बारपेटे, श्री कमलेश सावनेर, श्री लावन सोलंकी, श्री ललित सोनी, श्री सुधाकर उमरे, श्री राजू अतुलकर, श्री नवीन गढ़ेकर, श्री जितेंद्र नरवरे, श्री कृष्या सोलंकी, श्री वीरेंद्र सोलंकी, श्री बाबूराव बारपेटे, श्री जगन चौहान सहित ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि "शहीदों का बलिदान हमारी सबसे बड़ी प्रेरणा है। उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रभक्ति को देश कभी नहीं भुला सकता। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र सेवा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए।"
संवाददाता : दिलीप चौकीकर
No Previous Comments found.