बैतूल में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों की दो दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
बैतूल - स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की मेजबानी में ट्राइबल अफेयर्स विभाग,बैतूल के अधिकृत कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षकों के लिए दो दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। संजीवनी हायर सेकेंडरी स्कूल, बैतूल में आयोजित इस कार्यशाला में जिले के 35 पंजीकृत ब्लैक बेल्ट प्रशिक्षकों ने हिस्सा लिया।
कार्यशाला में मध्य प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वर्ल्ड कराटे फेडरेशन (WKF) के प्रमाणित कोच शिहान राजेंद्र सिंह तोमर ने प्रशिक्षकों को दो दिनों तक गहन प्रशिक्षण प्रदान किया। इस दौरान प्रशिक्षकों को प्रशिक्षण देने की आधुनिक पद्धतियों, आत्मरक्षा की तकनीकों और कराटे के निर्धारित पाठ्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही वर्ल्ड कराटे फेडरेशन के वर्ष 2026 के नवीनतम प्रतियोगिता नियमों से भी अवगत कराया गया।
कार्यशाला का सफल आयोजन शिहान ओंकार मोहबे, बैतूल जिला संघ की अध्यक्ष सैंसेई पूजा पवार, सचिव सैंसेई रमेश धुर्वे एवं सेंपाई सियाराम वट्टी के विशेष प्रयासों से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में संजीवनी स्कूल के प्राचार्य डॉ. पवार का भी विशेष सहयोग रहा।
रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के तहत बालिकाओं को मिलेगा प्रशिक्षण
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य जिले में कराटे एवं आत्मरक्षा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को बेहतर बनाना और बालिकाओं को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक एवं सक्षम बनाना है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी 35 कोच अब रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत पूरे बैतूल जिले में बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इस पहल से बालिकाओं में आत्मविश्वास बढ़ाने, विपरीत परिस्थितियों में स्वयं की सुरक्षा करने की क्षमता विकसित करने और आत्मरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।
रिपोर्टर - संदीप वाईकर

No Previous Comments found.