कैबिनेट ने काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही की स्थापना को मंजूरी दे दी

भदोही : जनपद के लिए आज का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट ने काशी नरेश विश्वविद्यालय, ज्ञानपुर भदोही की स्थापना को मंजूरी दे दी है। लंबे समय से चली आ रही जनपदवासियों की मांग आखिरकार पूरी हो गई है।

सरकार के इस फैसले से अब भदोही जिले में उच्च शिक्षा और अनुसंधान के नए द्वार खुलेंगे। जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए अब वाराणसी, प्रयागराज या अन्य जनपदों का रुख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध होगी, जिससे युवाओं के लिए शिक्षा और रोजगार दोनों के नए अवसर सृजित होंगे।

बताया जा रहा है कि विश्वविद्यालय का नाम ‘काशी नरेश विश्वविद्यालय’ रखा गया है, जो क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ा हुआ है। इसके माध्यम से न केवल अकादमिक विकास को बल मिलेगा बल्कि क्षेत्र के सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक विकास को भी नई दिशा मिलेगी।

रिपोर्टर : जावेद अली

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.