पुरातन छात्र को मिला सम्मान,छलकें आंसू

भदोही - आदर्श बाल निकेतन जूनियर हाईस्कूल जयरामपुर घोसिया के छात्र रहे और भवानीपुर निवासी आकाश गुप्ता जब सोमवार को स्कूल परिसर पहुंचे तो खुशी के साथ ही आंखों से इस लिए आंसू छलक उठे कि उन्होंने भी यहीं से शिक्षित होकर निकले हैं। शिक्षणेत्तर कर्मियों व छात्रों ने पुरातन छात्र का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया बल्कि वर्तमान परिवेश से परिचित कराने में देर नहीं लगाया। प्रधानाचार्य सुशील पांडेय ने बताया कि अनुशासन एवं व्यापार में उन्नति करने और समाजसेवा के क्षेत्र में आकाश गुप्ता कभी डींगे नहीं।  शिक्षा ग्रहण करने के बाद भुवनेश्वर ओडिशा में स्टील के व्यापार में ख्याति प्राप्त कर समाज सेवा में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं। पुरातन छात्र आकाश ने विद्यालय में छात्रों को बैठने के लिए डेस्क-ब्रेंच देने की घोषणा की। स्वागत करने वालों में मिश्वाहनूर, शनि कन्नौजिया, आदर्श कन्नौजिया, शीतला तिवारी, फूलचंद दूबे, अंकित  पांडेय, रजत सिंह, सुषमा, अनीता, पार्वती, पूनम, खुशी आदि रहे।

रिपोर्टर - अवधनाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.