कोइरौना पुलिस ने महाराष्ट्र से धर दबोचा गैंगस्टर एक्ट में वांछित शातिर अपराधी
भदोही : थाना कोइरौना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महाराष्ट्र के भिवंडी (थाणे) से गैंगस्टर एक्ट में वांछित गिरोह के सक्रिय सदस्य अजय गौतम को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी महेन्द्र बिन्द गैंग का सदस्य है, जो चोरी नकबजनी जैसे अपराधों से अवैध धन कमाता था।
पुलिस के मुताबिक इस गिरोह के आतंक से क्षेत्र के लोग मुकदमा दर्ज कराने और गवाही देने तक से कतराते थे। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कमल टावरी, हे.का. इंदु प्रकाश, कां. बिजेन्द्र अहिरवार, थाना कोइरौना शामिल रहें।

No Previous Comments found.