भदोही विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी भदोही को एक पत्रक सौपा
भदोही : भदोही विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी भदोही को एक पत्रक सौंपते हुए भाजपा के मण्डल अध्यक्ष समेत अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं पर गंभीर आरोप लगाए। सपा नेताओं का आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फर्जी तरीके से बीएलओ पर दबाव बनाकर भाजपा कार्यालय से छपे हुए फॉर्म-7 भरवाए जा रहे हैं और इसके माध्यम से बड़े पैमाने पर मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से कटवाने की साजिश की जा रही है।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

No Previous Comments found.