गैंगस्टर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई, बाहुबली पूर्व विधायक विजय मिश्रा के सहयोगियों की अवैध संपत्ति जब्त

भदोही : उत्तर प्रदेश सरकार की “संगठित अपराध की रीढ़ पर प्रहार” नीति के तहत भदोही पुलिस एवं प्रशासन ने संगठित/पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। माफिया गैंग लीडर विजय मिश्रा के सहयोगियों द्वारा अपराध से अर्जित अवैध धन से खरीदे गए एक ट्रैक्टर और बुलेट मोटरसाइकिल को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत जब्त किया गया है। जब्त की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 4,06,728 रुपये बताई गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भदोही अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण में की गई। जिलाधिकारी भदोही के आदेश पर थाना कोईरौना पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार जब्तीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।
जानकारी के अनुसार, यह संपत्ति थाना गोपीगंज क्षेत्र के अभियुक्त चंदन तिवारी एवं गोपाल कृष्ण तिवारी उर्फ बुल्ले द्वारा अपराध से अर्जित धन से खरीदी गई थी।
जब्त वाहन
बुलेट मोटरसाइकिल (UP70 FE0261) : 84,560 रुपये
आयसर ट्रैक्टर (UP66 Z3589) : 3,22,168 रुपये

पुलिस के अनुसार अभियुक्त चंदन तिवारी के विरुद्ध हत्या, गैंगस्टर, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.