हजरत इब्राहिम व इस्माइल शहीद बाबा का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया

भदोही :  गोपीगंज नगर में हजरत इब्राहिम व इस्माइल शहीद बाबा का सालाना उर्स मुबारक शनिवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया। दरगाह शरीफ पर सुबह से ही जायरीनों की भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों की संख्या में पहुंचे अकीदतमंदों ने दरगाह पर चादरपोशी कर फातिहा पढ़ी और अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी।

इस अवसर पर मोहम्मद शानू कुरैशी ने कहा कि उर्स हमें आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है। हजरत इब्राहिम व इस्माइल शहीद बाबा की तालीमात इंसानियत और एकता की राह दिखाती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और मेल-मिलाप को बढ़ावा देते हैं।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.