नुआंव गांव के पास ट्रेन से कटकर 29 वर्षीय युवक की मौत
भदोही - औराई थाना क्षेत्र के सहसेपुर गांव के अंकित दुबे पुत्रः स्वर्गीय सुशील दुबे उम्र 29 वर्ष का रविवार को सुबह 9.40 के लगभग मालगाड़ी ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। अंकित एक सप्ताह पूर्व मुंबई से आया था वह मुंबई में रह कर नौकरी करता था। अंकित के पिता का मृत्यु 15 वर्ष पूर्व हुआ था। दो भाइयों में सबसे बड़ा था। उसका एक 6 वर्ष का पुत्रः भी है। स्थानीय लोगों ने बताया था वह काफी देर से रेल पटरी के पास खड़ा था। मालगाड़ी जब उससे 100 मीटर पहले था तभी वह ट्रैक पर लेट गया था मालगाड़ी चालक द्वारा गाड़ी रोकने की कोशिश किया गया परंतु ट्रेन तेज गति में होने के कारण रुक नहीं पाया और उसका हाथ पैर शरीर से अलग हो गया।
रिपोर्टर - प्रदीप दूबे

No Previous Comments found.