भदोही मदरसा प्राइमरी इसलाह पचभैया में 2026 हज यात्रियों का हुआ हज प्रशिक्षण कैंप

भदोही : ट्रेनिंग कैंप में उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान व उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति द्वारा चयनित किए गए मदरसा अरबिया मदीनातुल इल्म पीरखनपुर के सहायक अध्यापक वलीउल्लाह खान स्टेट हज इंस्पेक्टर सयुंक्त रूप से हज समिति उत्तर प्रदेश हज कमेटी ऑफ इंडिया के गाइड लाइन के अनुसार हज की बारीकियां बताई। कंप्यूटर से LED स्क्रीन पर दिखाते हुए कहा कि हज कमेटी ऑफ इंडिया व सऊदी हुक्मत के दिशानिर्देश के अनुसार बताया कि  हज यात्रियों को खाना बनाने की इजाजत नहीं है और न आप अलग से जम जम ला सकते है। जम जम आप को इंडिया एयरपोर्ट पर मिलेगा। कुर्बानी का पैसा इंडिया हज कमेटी के जरिए कराएं, तथा दो सेट मोबाइल, एक अपने लिए एक अपने हज्जिन के लिए, छाता, चश्मा, चप्पल भी अपने साथ रखे।  हज कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा सभी हाजियों को हज ऐप तथा स्मार्ट वॉच भी दिया जाएगा।  हज ट्रेनिंग में आएं हुए मेहमान खुसूसी हज ट्रेनर मौलाना नजम अली खान ने हज के पांच दिनों के अरकान बताए।

 उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति के  पूर्व सदस्य एडवोकेट अमानुल्लाह अंसारी ने सफा मरवा के बारे में  जानकारी दी तथा हज कोऑर्डिनेटर मोहम्मद अशफाक खान ने भी हाजियों को सबर के  साथ हज करने की नसीहत दी।हाजी हबीब शेख ने यात्रियों को एहराम बांधने का तरीका सिखाया। मौलाना सोहेब आलम नदवी ने सऊदी हुक्मत द्वारा बनाए गए नुस्ख कार्ड तथा रियाल के बारे में जानकारी दी। और तलबिया की हकीकत बताई। बेग दो हिस्सों में 20,20 किलो, और एक हैंड बेग 7 किलो का ले जा सकते है। लगेज बेग की साइज 56x45x25 cm 

हाजी सलमान अहमद और प्रिंसिपल मौलाना फजले रसूल हाजियों के रजिस्ट्रेशन में लगे रहे।  ट्रेनिंग कैंप सुबह 10: बजे से दो बजे तक चला। आये हुए हज यात्रियों का स्वागत भदोही सदर विधायक जाहिद  बेग व उनकी पत्नी सीमा बेग ने  हज रूमाली व हज स्कार्फ दे कर स्वागत किया। मदरसे के नायब सदर हाजी इरशाद पप्पू ने कहा कि हज बहुत नसीब वाले को मिलता है, मदरसे के प्रबन्ध हाजी इमाम बेग ने आएं हुए सभी हज यात्रियों की गुलपोशी की ओर समय से पहुंचने पर शुक्रिया अदा किया। मदरसे के अराकिन मुशीर इक़बाल,हाजी शफकत इमाम सिद्दीकी, फिरोज अख्तर सिद्दीकी, वामिक बेग, अली शेर खान, शाहिद जमाल खान, आजम बेग, व मदरसे के सभी अध्यापक व कर्मचारी खिदमत में लगे रहे है।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.