भदोही में हाईस्कूल-इंटर बोर्ड परीक्षा आज से शुरू, 55,688 परीक्षार्थी होंगे शामिल
भदोही : जनपद में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा आज से प्रारंभ हो रही है। परीक्षा को सकुशल, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला प्रशासन द्वारा सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा टाईम टेलब समय प्रथम पाली प्रातः 08.30 बजे से 11.45 बजे तक, द्वितीय पाली अपरान्ह् 02 बजे से 05.15 बजे तक होगी। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने बताया कि जनपद में कुल 55,688 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे, जिनमें हाईस्कूल छात्र 13,840, छात्राएं 13,705 इंटरमीडिएट के छात्रों 14,293 छात्राएं 13,850 देंगे। इस प्रकार कुल 28,133 छात्र एवं 27,555 छात्राएं परीक्षा में प्रतिभाग करेंगी। परीक्षा की निगरानी हेतु 03 जोनल मजिस्ट्रेट, 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 94 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तथा 94 बाह्य केंद्र व्यवस्थापकों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 06 सचल दल भी सक्रिय रहेंगे।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी नामित अधिकारी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ करें। परीक्षा की शुचिता से किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी निगरानी, प्रश्नपत्रों की सुरक्षित वितरण व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से भी परीक्षा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सहयोग की अपील की है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि सभी नामित अधिकारी समय से अपने-अपने परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर पूर्ण निष्ठा, पारदर्शिता एवं सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि परीक्षा की शुचिता से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा तथा नकल अथवा अनुचित साधनों का प्रयोग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से सतत निगरानी, प्रश्नपत्रों के सुरक्षित वितरण एवं संधारण व्यवस्था, तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। इसके साथ ही विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया गया है, जिससे परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, भीड़भाड़ या अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। साथ ही परीक्षा केंद्रों के निकट फोटोकॉपी, साइबर कैफे एवं कोचिंग संस्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।
जिलाधिकारी ने अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें तथा समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अनुशासन का पालन करें। उन्होंने परीक्षार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें और अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर कदम बढ़ाएं।
रिपोर्टर : प्रदीप दूबे विक्की


No Previous Comments found.