21.975 किमी 'हाफ मैराथन' का भव्य आयोजन

भदोही - पुलिस महानिदेशक महोदय के निर्देशों के क्रम में एवं युवाओं को मुख्यधारा व स्वस्थ जीवनशैली से जोड़ने हेतु जनपद भदोही में किया गया। नेतृत्व और सहभागिता: जंगीगंज से प्रारंभ हुई इस मैराथन का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक, मा. जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, विधायक ज्ञानपुर विपुल दुबे, जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा एवं जिलाधिकारी शैलेष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया गया। उत्साहवर्धन हेतु पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एडीएम कुंवर वीरेंद्र मौर्य ने स्वयं लंबी दूरी तक दौड़ लगाकर प्रतिभागियों के जोश को चरम पर पहुँचाया। भव्य स्वागत एवं सुरक्षा व्यवस्था: जंगीगंज से मुंशीलाटपुर स्टेडियम तक के संपूर्ण मैराथन मार्ग पर पुलिस विभाग द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मार्ग में स्थित विभिन्न स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने पुष्पवर्षा कर एवं बैंड की धुनों से धावकों का अभिनंदन किया।

सुविधाएं : धावकों के स्वास्थ्य एवं सुगमता को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर जगह-जगह जलपान एवं प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी।

पुलिस अधीक्षक का संदेश: मैराथन के समापन पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कहा कि ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि पुलिस और जनता के बीच समन्वय भी सुदृढ़ होता है। उन्होंने सफल आयोजन हेतु सभी सहयोगियों एवं प्रतिभागियों को बधाई दी।

रिपोर्टर - प्रदीप दूबे विक्की

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.