स्थानान्तरित धनराशि अपने खाते में पाकर पीड़ितो के द्वारा किया गया भदोही पुलिस का हृदय से धन्यवाद ।
भदोही - जनपद में हो रहे साइबर अपराध की रोकथाम हेतु श्री अभिमन्यु माांगलिक पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा जनपदीय साईबर टीम को किसी पीड़ित व्यक्ति के साथ हुए धोखाधड़ी या सोशल साइट के दुरुपयोग पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है ।
उक्त के क्रम में आवेदक
1.अरविन्द कुमार गौंड पुत्र मोहनलाल गौंड निवासी ग्राम खलवापुर, खमरिया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा गलती से दूसरे के खाते में ट्रांसफर हो गया था।
2.आवेदिका ग्राम मुकुंदपट्टी , खमरिया थाना औराई जनपद भदोही द्वारा ऑनलाइन खरीदारी के दौरान गलत ऑनलन पेमेंट हो गया था।
3.यशवंत सिंह पटेल निवासी ग्राम औराई थाना औराई जनपद भदोही के द्वारा गलती से किसी अन्य खाते में पैसे ट्रान्सफर कर दिया गया था ।
जिसके सम्बन्ध में उपरोक्त आवेदकों के द्वारा आनलाईन साईबर शिकायत किया गया था । साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही द्वारा उक्त प्रार्थना पत्र तथा NCRP पोर्टल का अवलोकन कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पीड़ित0अरविन्द कुमार गोंड 21000/- रुपये ,आवेदिका 20,000 रू0 व यशवंत सिंह पटेल 29300 रू0 (कुल ₹70,300) की धनराशि को पीड़ितो के खाते में वापस कराया गया । पीड़ितो के खाते से गयी धनराशि को वापस पाकर पुलिस अधीक्षक भदोही व साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही के प्रति आभार व्यक्त करते हुए भदोही पुलिस की भूरि भूरि प्रशंसा की गयी ।
साईबर फ्रांड से बचने के लिये सावधानियां –
1. साइबर फ्राड होते ही तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराये ।
2.किसी अन्जान व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड ना करें ।
3.वर्क फ्राम होम,शेयर ट्रेडिंग करने से पहले संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर ही उपयोग करें ।
4.कृपया किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा पैसे की मांग किये जाने पर अच्छे से जाँच ले एवं अपने खाते का बैंलेंस चेक कर ले किसी के बहकावे में ना आये किसी अन्जान व्यक्ति द्वारा गलती से ट्रान्जेक्शन हो जाने पर उसका पैसा बैंक के माध्यम से वापस करें स्वयं से न करें ।
5.अज्ञात व्यक्ति/अज्ञात मोबाईल नम्बर द्वारा भेजी गयी लिंक को क्लिक न करें ।
साइबर हेल्प डेस्क थाना औराई जनपद भदोही
रिपोर्टर - अवधनाथ यादव

No Previous Comments found.