दुर्गागंज क्षेत्र में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो डंपर पकड़े गए
भदोही : दुर्गागंज थाना क्षेत्र में सुबह करीब 9:30 बजे खनन विभाग ने अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दुर्गागंज बाजार त्रिमुहानी के पास गिट्टी लदे दो डंपरों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ लिया गया।सूचना के आधार पर खनन अधिकारी अपनी टीम के साथ क्षेत्र में जांच कर रहे थे। संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान दोनों डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते पाए गए, जिसके बाद उन्हें कब्जे में लेकर दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव
No Previous Comments found.