राजपूत समाज की कुलदेवी माँ करणी के सम्बंध में आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

भदोही : भदोही के थाना चौरी क्षेत्र में सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार परसीपुर माधोरामपुर निवासी सुनील सोनकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने राजपूत समाज की कुल देवी मां करणी के संबंध में आपत्तिजनक टिप्पणी कर वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किया था।
पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी के निर्देशन में चौरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.