रोजगार योजना पर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न
भदोही - जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान योजना के प्रभावी संचालन, पात्र लाभार्थियों की पहचान तथा अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए। कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा योजना के व्यापक प्रचार- प्रसार पर विशेष ध्यान दें जिससे अधिक से अधिक लोग इसका लाभ प्राप्त कर सकें। साथ ही योजना प्रगति की नियमित समीक्षा करने एवं निर्धारित लक्ष्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए। आयुक्त नीरज श्रीवास्तव द्वारा योजना के प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने योजना के उद्देश्यों, पात्रता मानदण्ड, लाभार्थियों को मिलने वाले लाभ, आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों तथा रोजगार सृजन में इसकी भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही कर्मचारी संगठनों एवं यूनियनों की भागीदारी एवं दायित्वों पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर भदोही एक्सपो मार्ट श्रम विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिनिधियों ने योजना के प्रभावी प्रचार-प्रसार हेतु अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा इसे व्यापक स्तर पर लागू करने का आश्वासन दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि जनपद में 01 अगस्त 2025 के बाद स्थापित नए संस्थानों द्वारा रोजगार सृजन के लिए पंजीकरण कराया जाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि इच्छुक व्यक्ति विकसित भारत रोजगार योजना में अपना पंजीकरण कराकर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। किसी भी प्रकार की जानकारी या समस्या के समाधान हेतु मोबाइल नंबर 9415003096 पर संपर्क कर मार्गदर्शन प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही साथ व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी संतोष चक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे रहे।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव


No Previous Comments found.