जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन, समाधान न हुआ तो आंदोलन की चेतावनी

भदोही : विकास खंड अभोली की जमीनी समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में क्षेत्र की लंबे समय से लंबित मूलभूत सुविधाओं को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की गई।

प्रदेश कांग्रेस समन्वयक दयाशंकर पांडेय और जिला अध्यक्ष वसीम अंसारी ने कहा कि अभोली क्षेत्र की जनता सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी व्यापक आंदोलन करेगी।
ज्ञापन में नालों पर अवैध कब्जा, जर्जर सड़कों, स्वास्थ्य केंद्रों के संचालन न होने, डॉक्टरों की कमी, सिंचाई नालों पर अतिक्रमण, पुलिया पर रेलिंग न होने से दुर्घटनाएं, स्कूल व शौचालयों की कमी समेत कई गंभीर मुद्दे उठाए गए।
कांग्रेस नेताओं ने साफ कहा कि कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर समस्याएं चिन्हित कर रहे हैं और समाधान होने तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.