महताब आलम चिश्ती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया

भदोही/वाराणसी- ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) उत्तर प्रदेश संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने पर महताब आलम चिश्ती ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्हें प्रदेश संयुक्त सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।

महताब आलम चिश्ती ने अपने संदेश में AIMIM उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष शौकत अली साहब एवं संगठन मंत्री जनाब ई. इकबाल साहब का दिल से शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि संगठन को मजबूत करना और जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी सहयोग की अपील की, ताकि पार्टी को प्रदेश में और मजबूती मिल सके।

पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने महताब आलम चिश्ती को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी है और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।
[11:28 am, 03/05/2026] Avadhnath Bhadohi: अवधनाथ यादव

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.