कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ विदाई एवं स्वागत समारोह
भदोही : जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में विदाई एवं स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुंवर वीरेंद्र मौर्य को भावभीनी विदाई दी गई तथा नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि स्थानांतरण प्रशासनिक व्यवस्था की सतत प्रक्रिया है। उन्होंने अपर जिला अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य को जनपद में लगभग तीन वर्षों तक उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके कार्यकाल में विभिन्न परीक्षाएं सफलतापूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराई गईं। साथ ही कानून व्यवस्था, राजस्व एवं एस आई आर जैसे महत्वपूर्ण कार्यों का भी प्रभावी ढंग से संचालन किया गया। उन्होंने कहा कि कुंवर वीरेंद्र मौर्य की कार्यशैली सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साथ लेकर चलने वाली रही, जिससे प्रशासनिक कार्यों में बेहतर समन्वय बना रहा।
नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला ने कहा कि जनपद में उनका पहला दिन है और वह प्रयास करेंगी कि पूर्व में किए गए उत्कृष्ट कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए जनहित एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। उन्होंने कहा कि स्थानांतरण एक सतत प्रक्रिया है तथा कुंवर वीरेंद्र मौर्य द्वारा जनपद में किए गए कार्य सराहनीय एवं प्रेरणादायी हैं।
मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने कहा कि अपर जिला अधिकारी कुंवर वीरेंद्र मौर्य द्वारा जनपद में विभिन्न प्रशासनिक कार्यों का बेहतर ढंग से क्रियान्वयन किया गया, जिससे शासन की योजनाओं एवं व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने में सफलता मिली।
अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि कानून व्यवस्था एवं परीक्षाओं जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में कुंवर वीरेंद्र मौर्य के साथ समन्वय बनाकर पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ कार्य किया गया। उनका सहयोगात्मक एवं सकारात्मक दृष्टिकोण सदैव प्रेरणादायी रहा।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कोषाधिकारी बृजेश सिंह ने किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला, नवागत अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) शुभांगी शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) विजय नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल, समस्त उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, अधिशासी अधिकारी, कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी, आशीष श्रीवास्तव, ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर आशुतोष श्रीवास्तव, वीरेंद्र पाल सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : अवधनाथ यादव

No Previous Comments found.