भदोही का लाल हर्ष दुबे टीम इंडिया में शामिल, जिले में जश्न का माहौल

भदोही : भारतीय क्रिकेट टीम में भदोही के यशस्वी जायसवाल और शिवम दुबे के बाद अब हर्ष दुबे भी शामिल हो गए हैं। हर्ष दुबे के चयन से जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए उनका चयन किया गया है। टीम में उन्हें 15वें खिलाड़ी के रूप में शामिल किया गया है। परिवार और जिले के लोगों में उत्साह का माहौल है।

गोपीगंज क्षेत्र के तिलंगा निवासी हर्ष दुबे के पिता सुरेंद्र दुबे नागपुर में सीआईएसएफ में तैनात थे, लेकिन वर्ष 2015 में वीआरएस ले चुके हैं। उनकी माता ज्योति तिवारी नागपुर के एक विद्यालय में शिक्षिका हैं। हर्ष शुरू से ही नागपुर में रहकर क्रिकेट की ट्रेनिंग लेते रहे। पिता ने उन्हें लगातार प्रोत्साहित किया।
हर्ष दुबे ने क्रिकेट में काफी संघर्ष किया और अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाई। वह अंडर-13, अंडर-16, अंडर-19 और रणजी क्रिकेट खेल चुके हैं। रणजी ट्रॉफी में एक ही सीजन में 69 विकेट लेकर उन्होंने विदर्भ टीम में अपनी अलग पहचान बनाई। इसके बाद उनका सपना इंडिया-ए टीम में शामिल होकर पूरा हुआ। आईपीएल में उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलने का मौका मिला। टीम इंडिया में चयन की खबर मिलते ही जिलेभर में खुशी का माहौल बन गया और सभी वर्गों के लोगों ने हर्ष दुबे को बधाई दी।

रिपोर्टर : डीके मिश्रा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.