चोरों को न पुलिस का डर, न बिजली के करेंट का खौफ!

भदोही :  भदोही कोतवाली के मोढ़ पुलिस चौकी क्षेत्र के मकनपुर गांव में चोरों ने ऐसा कारनामा कर दिखाया कि लोग हैरान हैं। आम आदमी ट्रांसफार्मर के पास जाने से भी डरता है, लेकिन चोरों ने 25 केवीए ट्रांसफार्मर खोलकर उसका कॉपर और अन्य सामान ही निकाल लिया।

इस दुस्साहसिक चोरी के बाद करीब 200 से 250 उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई और भीषण गर्मी में ग्रामीण परेशान रहे।
सवाल यह है कि आखिर इतने जोखिम भरे काम को अंजाम देने वाले चोर कौन हैं? क्या उन्हें न हाई वोल्टेज का डर था, न कानून का?
ट्रांसफार्मर से कॉपर चोरी सिर्फ चोरी नहीं, बल्कि पूरे गांव को अंधेरे और परेशानी में धकेलने वाला अपराध है। अब लोगों को आरोपियों की गिरफ्तारी और बिजली बहाली का इंतजार है

रिपोर्टर : अवधनाथ 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.